Saturday, September 26, 2026
Homeदेश विदेशरॉबिन उथप्पा को ईडी ने किया तलब, गैरकानूनी बेटिंग एप मामले में...

रॉबिन उथप्पा को ईडी ने किया तलब, गैरकानूनी बेटिंग एप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें 22 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है। उथप्पा फिलहाल एशिया कप 2025 की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। उन्हें अब 22 सितंबर को ईडी के दफ्तर में पेश होना पड़ेगा। दिल्ली में इस केस में तलब किए जाने वाले वह तीसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले, इस मामले में संघीय एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ की थी। यह मामला 1xBet नामक सट्टेबाजी एप प्लेटफॉर्म से जुड़ा है।

मामला क्या है?
ईडी पूछताछ के दौरान यह समझना चाहती है कि उनकी इस एप (1xBet) में क्या भूमिका या संबंध रहे हैं। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या उथप्पा ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं। पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है और उथप्पा का बयान भी इसी अधिनियम के तहत ही दर्ज की जाएगी। ईडी इस अवैध नेटवर्क में उनके किसी भी वित्तीय या गैर-वित्तीय साझेदारी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इस केस में सोमवार को पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का बयान भी दर्ज किया गया। मंगलवार को बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा ने इस मामले में ईडी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया। वहीं, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, जो 1xBet की इंडिया ब्रांड एंबेसडर हैं, अब तक अपने तय दिन पर पेश नहीं हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments