Homeछत्तीसगढ़BSF और ओडिशा पुलिस के संयुक्त अभियान में दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार

BSF और ओडिशा पुलिस के संयुक्त अभियान में दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार

नयी दिल्ली/भुवनेश्वर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान में मलकानगिरी जिले के जंगलों में मुठभेड़ के बाद दो नक्सली कमांडरों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कांगेरघाटी क्षेत्र के एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) केसा कवासी (32) और आंध्र-ओडिशा सीमा माओवादी सैन्य प्लाटून के एसीएम राकेश उर्फ सानू कुंजम (30) को सुरक्षा बलों ने उक्त जिले के सोडिगुडा और तेंतुलीगुडा गांवों के निकट से गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने दोनों नक्सलियों से एक पिस्तौल, दस इले्ट्रिरक डेटोनेटर, एक वॉकी-टॉकी और एक रेडियो, छह राउंड गोलियां, दो चाकू और कुछ अन्य सामान बरामद किया. इन दोनों को संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. बीएसएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट वरुणेंद्र प्रताप सिंह और मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल ने जिला मुख्यालय में मीडिया को बताया कि दोनों नक्सलियों को संयुक्त अभियान में पकड़ा गया, जो ”विश्वसनीय” खुफिया सूचनाओं के आधार पर क्षेत्र में चलाया गया..

उन्होंने बताया कि दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जिनमें कवासी बस्तर जिले का और राकेश बीजापुर जिले का निवासी है.
दोनों पर पांच लाख रुपए का इनाम था. अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सली कमांडर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों, आईईडी धमाकोंके कई मामलों में संलिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं. केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सली समस्या को समाप्त करने की समय सीमा तय की है. इसके मद्देनजर सुरक्षा बलों ने विभिन्न राज्यों में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments