Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चिटफंड के निवेशकों को पैसा ट्रांसफर किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चिटफंड के निवेशकों को पैसा ट्रांसफर किया

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चिटफंड के निवेशकों को पैसा ट्रांसफर किया। दरअसल छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों की ठगी का शिकार हुए निवेशकों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी किए थे। इसके बाद से राज्य स्तर से लेकर जिला प्रशासन द्वारा ऐसी अनियमित वित्तीय कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और निवेशकों को उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लौटायी जा रही है।

इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष, संसदीय सचिव , विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, विधायक प्रमोद शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments