Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़बस्तर फाइटर के लिए 53 हजार आवेदन

बस्तर फाइटर के लिए 53 हजार आवेदन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बस्तर पुलिस में अंदरूनी क्षेत्र के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और बस्तर पुलिस को नई धार देने के लिए नवीन बस्तर फाइटर्स बल का गठन कर 2800 नए पदों का सृजन किया गया है. इसमें बस्तर फाइटर आरक्षक
के 2100 पद शामिल हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बस्तर फाइटर आरक्षक के 2100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे. इसमें 53 हजार से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. मई 2022 के दूसरे सप्ताह से आवेदकों की शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी. इसके लिए आवेदकों को समय रहते सूचना दी जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments