Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है. गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई.

साय ने पत्रकारों से कहा, ”मैंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें राज्य में नक्सलियों की गतिविधियों से अवगत कराया. उनके मार्गदर्शन में और डबल इंजन वाली सरकार के बल पर ही हम नक्सलियों से मजबूती से लड़ रहे हैं.” उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के संकल्प को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं. सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. पिछले 11 महीने में लगभग 200 नक्सली मारे गए हैं, वहीँ 700 से अधिक नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है.

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ”प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.” इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार से संबंधित प्रमुख पहल की प्रगति पर भी प्रकाश डाला.

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने शाह को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से भी अवगत कराया. बयान के अनुसार, ”गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments