Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुकमा में नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया, उनके हथियार लेकर...

सुकमा में नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया, उनके हथियार लेकर फरार

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार सुबह एक साप्ताहिक बाजार में सादे कपड़ों में आए नक्सलियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दो पुलिसर्किमयों को घायल कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद नक्सली दोनों पुलिसर्किमयों की सरकारी राइफल भी छीन ले गए. उन्होंने बताया कि घटना उस समय की है जब पुलिसकर्मी जगरगुंडा गांव के बाजार में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों की एक ‘एक्शन टीम’ (जिसमें आमतौर पर चार-पांच कैडर होते हैं) ने अचानक कांस्टेबल करतम देवा और सोढ़ी कन्ना पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फिर उनकी राइफलें- एक एके-47 और एक एसएलआर लूटकर भाग गए. उन्होंने बताया कि वहां तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उन्होंने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी.

दोनों घायल कांस्टेबल को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें विमान से रायपुर ले जाया गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये दोनों कांस्टेबल जगरगुंडा पुलिस थाने में तैनात हैं. घायल पुलिसर्किमयों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है. बस्तर संभाग में सुकमा सहित सात जिले आते हैं. बस्तर संभाग में नक्सलियों ने पहले भी कई बार साप्ताहिक बाजारों में सुरक्षार्किमयों को निशाना बनाया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments