Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: एक इनामी महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़: एक इनामी महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पांच लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गढ़चिरौली डिवीजन के अंतर्गत अहेरी एरिया कमेटी की सदस्य (एसीएम) सुशीला उर्फ बुज्जी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके सर पर पांच लाख रुपए का इनाम था।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जिले में चार अन्य नक्सलियों सुखराम मोड़ियाम, सुददू कोरसा, लक्खू फरसा और सन्नू माड़वी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा तथा विचारधारा से क्षुब्ध होकर और राज्य शासन की “नियद नेल्ला नारह्व (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, हत्या और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए राज्य शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए नगद प्रदान किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में जिले में अब तक कुल 185 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है तथा विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 411 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments