Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़हवाई सेवा के नक्शे में अंबिकापुर हुआ शामिल, क्षेत्रवासियों के बरसों का...

हवाई सेवा के नक्शे में अंबिकापुर हुआ शामिल, क्षेत्रवासियों के बरसों का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर का वाराणसी से रिमोट दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया. एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का बरसों का सपना अब साकार हुआ है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश मे हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज का सफर करेगा. यह सपना साकार हो रहा है, हवाई सेवा के नक्शे में अंबिकापुर को शामिल करने के लिए उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा आमजन के हवाई जहाज से सफर करने का सपना साकार हुआ है जिससे उनका आर्थिक दर्जा भी बढ़ेगा. मां महामाया एयरपोर्ट ना केवल राज्य की राजधानी को बल्कि अन्य राज्य को जोड़ने का कार्य भी करेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments