Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सूरजपुर: बरंगा नदी उफान पर, टापू बना ग्राम पंचायत रसौकी

सूरजपुर: बरंगा नदी उफान पर, टापू बना ग्राम पंचायत रसौकी

बिहारपुर. वर्षा से बरंगा नदी पिछले एक सप्ताह से उफान पर है. नदी में बाढ़ आने के कारण कोरिया को जोड़ने वाले मार्ग से आवागमन ठप हो गया है तथा ग्राम पंचायत रसौकी टापू बन गया है. शासन द्वारा रसौकी मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है लेकिन अभी सड़क एवं पुल पुलियों का निर्माण नहीं हो सका है. बरंगा नदी चार स्थानों पर सड़क को क्रॉस करती है. बरंगा नदी में बाढ़ आने के कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने के कारण ग्रामीण अति आवश्यक होने पर या किसी गंभीर रूप से बीमार होने पर घर से बाहर निकल रहें है.

मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाने के लिए ग्रामीण पहले कंधे एवं बांस के सहारे बाइक को सड़क तक ले जाते हैं फिर कहीं जाते है. यही क्रम पूरे बरसात तक चलता है. गांव में मिडिल तक की पढ़ाई करने स्कूल है. हाई स्कूल से कॉलेज तक की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बिहारपुर के किराए का कमरा लेकर रहना पड़ता है.

बिहारपुर से ग्राम रसौकी की दूरी 45 किमी होने के कारण आगे की पढ़ाई के लिए गांव से रोज आवागमन करना भी संभव नहीं है. बरसात में आवागमन बंद होने के कारण प्रशासन बरसात के पूर्व ही चार महीने के राशन का भण्डारण कर देता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments