Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: आखिरकार डेढ़ वर्ष बाद मिला युवती का शव, मां को अब...

छत्तीसगढ़: आखिरकार डेढ़ वर्ष बाद मिला युवती का शव, मां को अब मिल सकेगा इंसाफ… ,

सूरजपुर. आखिरकार सोनी साहू की हत्या का राज खुल गया और प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव को जंगल मे दफना दिया था।आज करीब डेढ़ वर्ष बाद उसका शव बरामद कर पुलिस ने जांच शुरू की है। खबर यह है कि बिहारपुर की 21 वर्षीय सोनी साहू नाम की लड़की का गांव के ही तीरथ यादव नाम के युवक से लाइस बाइस था लेकिन सोनी की शादी कही और हो गया जो युवक को मंजूर नही था।

लिहाज़ा युवक उसे किसी तरह झांसा देकर अपने घर ले आया और साथ रहने लगे पर एक दो माह तो ठीक था मगर दो जनवरी 21 को न जाने ऐसा क्या हुआ कि सोनी की तीरथ ने हत्या कर दी और कपड़े में बांध कर शव रखा और फिर शाम को ले जाकर दफना दिया।इधर थाने में गुमने की सूचना दर्ज करा दिया।लेकिन इधर मृतका की माँ कभी यह मानने को तैयार नही थी कि वह कही गांयब हो गई बल्कि उसे शुरू दिन से हत्या की आशंका थी।उसने पुलिस से इसकी आशंका पर जांच की

गुहार भी की पर कोई सुनने वाला रहे तब न…?इस बीच कई पुलिस अफसर आये और गए पर किसी ने इसे गम्भीरता से नही लिया। पर हत्या तो हत्या है यह सिर चढ़ कर बोलता है और आज नही तो कल इसका राज खुलना ही है सो एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर टीआई बसन्त खलखो ओर एस आई बृजेश यादव ने इसकी जांच शुरू की ओर तीरथ से जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो तीरथ टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर ली।

उंसके निशान देही पर आज जंगल से डेढ़ वर्ष पुराना शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्यों मारा …? और कौन शामिल था। पुलिस इसका खुलासा शीघ्र करेगी।पर आज बुजुर्ग मां को इंसाफ मिलने का मार्ग खुला है।इससे पूरे बिहारपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस के प्रयास की सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments