Homeछत्तीसगढ़अंबिकापुर के होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

अंबिकापुर के होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के एक होटल में सोमवार को आग लग गई. पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित राधे कृष्णा होटल में आज अचानक आग लग गई तथा आग की लपटें होटल से लगे खेल सामानों की दुकान तक फैल गई. सोशल मीडिया पर जारी घटना की तस्वीरों में परिसर से गहरा धुआं उठता दिखाई दे रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही होटल में मौजूद लोग परिसर से बाहर आ गए तथा आसपास की आवासीय इमारतों में रहने वाले लोगों को भी इसकी सूचना दी गई. उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां प्रयासरत हैं. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या होटल के भीतर किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments