Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़दुर्ग: रसायन फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दुर्ग: रसायन फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार शाम को एक रसायन फैक्टरी में आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया. दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी) अभिषेक झा ने बताया कि जामुल थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रसायन फैक्टरी में शाम करीब सात बजे आग लग गई.

झा ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments