Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में तीन वर्ष के दौरान हत्या-लूट और बलात्कार के 9,295 मामले...

छत्तीसगढ़ में तीन वर्ष के दौरान हत्या-लूट और बलात्कार के 9,295 मामले दर्ज

रायपुर. छत्तीसगढ़ में तीन वर्ष के दौरान हत्या, लूट और बलात्कार के 9,295 मामले दर्ज किए गए. विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. शर्मा जिनके पास गृह विभाग भी है, ने कांग्रेस के विधायक द्वारिकाधीश यादव के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि राज्य में 2021 से 2023 के दौरान हत्या, लूट और बलात्कर के 9,295 मामले दर्ज किए. शर्मा ने बताया कि इस अवधि में राज्य में हत्या के 2,967, लूट के 1,425 तथा बलात्कार के 4,903 मामले दर्ज किए गए.

उन्होंने बताया कि राज्य में 2021 में हत्या के 1,007, 2022 में 1,013 और 2023 में 947 मामले दर्ज किए गए. वहीं 2021 में लूट के 553, 2022 में 495 तथा 2023 में 377 मामले दर्ज किए गए. शर्मा ने बताया कि राज्य में 2021 में बलात्कार के 1,093, 2022 में 1,246 तथा 2023 में 2,564 मामले दर्ज किए गए. उन्होंने बताया कि इन मामलों में से 627 मामलों के आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments