Business NewsChhattisgarhCrimePoliticsRaipur

छत्तीसगढ़ में रहेगा कानून राज, गुंडे या तो सुधार जाएं वरना सुधार दिए जायेंगे: बृजमोहन अग्रवाल

कांग्रेस राज में रायपुर का छोटापारा और बैजनाथ पारा बन गया था अपराधियों का गढ़: बृजमोहन के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने छोटा पर बैजनाथ पारा में देर रात तक खुली रहने वाली दुकानें कराई बंद

रायपुर, 6 दिसंबर 2023. aipha news
1990 से रायपुर में भाजपा से अजेय विधायक बृजमोहन अग्रवाल का कानूनराज और महिलाओं की सुरक्षा का वादा हकीकत में दिखने लगा है। राज्य में कांग्रेस की करारी हार से अधिकारीगण कानून राज के लिए सजग दिखने लगे हैं, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और रायपुर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी एक्शन में आ गए हैं I
कांग्रेस राज में रायपुर के छोटा पारा और बैजनाथ पारा एक तरह से अपराधियों का गढ़ बन गया था। यहां की दुकानें देर रात तक गुलजार रहती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस सरकार के सबसे ताकतवर लोगों का यह इलाका था, यहां उनके गुर्गों की धमक थी। बेखौफ अपराधियों का यह ठिकाना रहता था। इस वजह से क्षेत्र की आम जनता त्रस्त थी। उनकी शिकायतों को कांग्रेस सरकार के दबाव में पुलिस नजर अंदाज करती थी। बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस विषय पर कई दफा पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति जताई थी। किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
बृजमोहन ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखना हमारा पहला कर्तव्य है। बीते 5 वर्षों में रायपुर शहर सहित संपूर्ण प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। इन बढ़े अपराधों को रोककर लोगों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना बेहद जरूरी है।
मंगलवार को निगम प्रशासन ने मोतीबाग चौक सालेम स्कूल के आस पास 50 से ज्यादा अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर हटा दिया, ज्ञात हो कि यहां कांग्रेस से संरक्षण प्राप्त लोगों ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर दुकानें खोल ली थी। जिस पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। जिस कारण यहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल आने वाली लड़कियों से छेड़खानी आम बात हो गई थी। स्कूली छात्राओं ने मामले की पुलिस और प्रशासन से शिकायत भी की थी लेकिन भूपेश बघेल सरकार के दवाब के कारण कभी कोई कारवाई नहीं हुई जिससे नाराज छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सालेम स्कूल के बाहर बुलडोजर चलाया। इस दौरान अवैध कब्जाधारियों की अधिकारियों से झड़प भी हुई। लेकिन उनकी एक नहीं चली। निगम प्रशासन ने 50 से ज्यादा अवैध कब्जों को हटा दिया।
बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कानून राज स्थापित करना, सबको सुरक्षा देना हमारा मकसद है। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने गुंडों, बदमाशों, अवैध कब्जाधारियों, अतिक्रमणकारियों और नशे का कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी दी है की या तो वह सुधर जाए नहीं तो उनको सुधार दिया जाएगा।
पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि वो गुंडों और बदमाशों के खिलाफ निर्भीक होकर कार्रवाई करें। उन्होंने आने वाले दिनों में बुलडोजर कार्रवाई और तेज होने की बात कही है।
इससे पहले बीती रात पुलिस प्रशासन ने छोटापारा, बैजनाथपारा में दुकानों को भी तय समय सीमा रात 10:30 बजे बंद करा दिया था। इससे पहले ये देर रात तक खुली रहती थी इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। जिससे स्थानीय लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर थे।

aipha

aipha news News portal at Chhattisgarh H.O. Raipur Chhattisgarh Whatsapp: 91 9098531111

Related Articles

Back to top button