ChhattisgarhRaipurReligious & Spiritual

रायपुर: रामनवमी एवं महावीर जयन्ती के पावन पर्व पर मांस-मटन विक्रय प्रतिबंधित

रायपुर, 28 मार्च 2023. aipha news

नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में गुरुवार 30 मार्च 2023 को रामनवमी एवं मंगलवार 4 अप्रैल 2023 को महावीर जयन्ती के पावन अवसर पर मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है। किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी गण, समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत निरन्तरता से पर्यवेक्षण करेंगे।

aipha

aipha news News portal at Chhattisgarh H.O. Raipur Chhattisgarh Whatsapp: 91 9098531111

Related Articles

Back to top button