कोविद 19: वैक्सिनेशन में छत्तीसगढ़ बहुत पीछे, 4,98,410 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,66,634 लोगों को वैक्सीन दी गई
![](http://aiphanews.com/wp-content/uploads/2021/01/COVID-19-VACCINE.jpg)
रायपुर, 03.03.2021. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज कोरोना महामारी के वैक्सीनेशन के लक्ष्य में प्रदेश को पिछड़ने का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने प्रश्न किया कि कोविसील्ड व कोवेक्सिन की कितने-कितने वैक्सीन प्रदेश में कब तक पहुंची 6 फरवरी की स्थिति में कितने-कितने लोगों को वैक्सीन दी गई और निर्धारित लक्ष्य क्या था। वैक्सीन का वैक्सीनेशन जिलों में कब-कब किया गया क्या जिलों में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने उत्तर में बताया कि कोविसील्ड वैक्सीन 13 जनवरी को 3,23,000, 20 जनवरी को 2,65,000, 11 फरवरी को 2,23,500 कुल 8,11,500 वैक्सीन प्राप्त हुई। इसी तरह कोवैक्सीन 22 जनवरी को 37,760 व 8 फरवरी को 24,780 कुल 72,540 वैक्सीन प्राप्त हुई है। 6 फरवरी की स्थिति में 4,98,410 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 1,66,634 लोगों को वैक्सीन दी गई। कोवेक्सिन का प्रयोग नही किया जा रहा है।