Raipur
छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, अपराध व महिला उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने सम्हाला मोर्चा
प्रदेश में महिलाओं के ऊपर बढ़ते अत्याचार, अपराध व महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रांतव्यापी आंदोलन के तहत आज रायपुर शहर जिला एवं ग्रामीण जिला के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुढ़ापारा धरना स्थल पर धरना देकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया व गिरफ्तारियां दी।