ChhattisgarhCOVID-19

मुंबई सहित महाराष्ट्र के नगर निगम क्षेत्रों में 5 जनवरी तक रात 11 से सुबह 6 तक नाईट कर्फ्यू लागु

भारत ने यूनाइटेड किंगडम से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को 31 दिसंबर तक स्थगित किया- कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के प्रसार के कारण यह निर्णय लिया गया

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी है कि यूनाइटेड किंगडम से भारत आने वाली सभी उड़ानें 22 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में कोरोना वायरस के एक नए स्ट्रेन के प्रसार से उत्पन्न स्थिति को नए न्ध्यानन्नन में रखते हुए भारत सरकार ने सभी आवश्यक सावधानी बरतने का फैसला किया है।

यूनाइटेड किंगडम में कोविड-19 की उभरती स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि यूनाइटेड किंगडम से आने और जाने वाली सभी सभी उड़ानें 31 दिसंबर 2020 (23.59 बजे) तक स्थगित रहेंगी। उड़ानों की यह रोक 22 दिसम्बर 2020 को 23.59 बजे से लागू होगी। हालांकि, यह प्रतिबंध डीजीसीए द्वारा विशेष रूप से अनुमोदित अंतरराष्ट्रीय पूर्ण -कार्गो परिचालन और उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

अन्य देशों से भारत के लिए उड़ान भरने वाली विमान सेवाएं यूनाइटेड किंगडम से भारत आने वाले किसी भी यात्री को नहीं चढ़ाएंगी और यह सुनिश्चित करेगी कि यूनाइटेड किंगडम से आने वाला कोई भी यात्री सीधे या परोक्ष रूप से भारत के किसी भी गंतव्य के लिए जाने वाली उड़ान में न चढ़े।

एहतियात के तौर पर, सभी ट्रांजिट उड़ानों (22 दिसंबर 2020 को 23.59 बजे से पहले उड़ान भरने वाली या भारत पहुंचने वाली) से यूनाइटेड किंगडम से आने वाले यात्रियों केलिए भारत पहुंचने पर आगमन वाले हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य होगा। भारत आने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार क्वारंटीन किया जायेगा और उन्हें इसका चिकित्सा खर्च वहन करना होगा।

इधर महाराष्‍ट्र सरकार ने भी सतर्कता रखते हुए नगर निगम क्षेत्रों में अगले 5 जनवरी 2021 तक रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू की पाबंदियां लागु कर दी है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगले छह महीने तक राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य है। “इलाज से बेहतर बचाव है, कम से कम अगले छह महीने तक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की आदत बना लेनी चाहिए”

महाराष्ट्र में शनिवार तक 3,940 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,92,707 हो गई है। वहीं गत 24 घंटों में 74 और लोगों की मौत के साथ राज्य से महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 48,648 तक पहुंच गई है, राज्य की जनता को सोशल मीडिया के जरिये संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगाया जा सका है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में है।

aipha

aipha news News portal at Chhattisgarh H.O. Raipur Chhattisgarh Whatsapp: 91 9098531111

Related Articles

Back to top button